August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव में ब्रिजेश शुक्ला का नामांकन — युवा और वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मिला चौतरफा समर्थन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025 में कोरबा के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित अधिवक्ता ब्रिजेश कुमार शुक्ला ने आज उच्च न्यायालय बिलासपुर स्थित परिषद कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक अधिवक्तागण उपस्थित थे।

ब्रिजेश शुक्ला के समर्थन में इस बार न केवल वरिष्ठ अधिवक्ता बल्कि युवा और महिला अधिवक्ताओं का भी मजबूत जुड़ाव देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में सदस्य निर्वाचित होने के बाद उन्होंने राज्य अनुशासन समिति के चेयरमैन के रूप में कार्य करते हुए अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और पेशेवर नैतिकता के विकास में सराहनीय योगदान दिया।

लगभग 11 वर्षों बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह है। अपनी निर्विवाद छवि, सौम्य व्यवहार और सामंजस्यपूर्ण नेतृत्व शैली के कारण ब्रिजेश शुक्ला को कोरबा, कटघोरा, पाली, करतला सहित पूरे बिलासपुर संभाग से चौतरफा समर्थन प्राप्त हो रहा है। उनकी वरिष्ठ अधिवक्ताओं में गहरी पैठ और युवाओं में बढ़ती लोकप्रियता के चलते उनके भारी मतों से विजयी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

नामांकन के दौरान उनके साथ नगर निगम सभापति एवं जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतन सिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, राधेश्याम पटेल, जे.के. तिवारी, गीता श्रीवास, राम वल्लभ पांडे, रवि शर्मा, योगेश देवांगन, अंचला राठौर, अशोक कुमार पाल, आशुतोष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

ब्रिजेश शुक्ला ने नामांकन के बाद कहा कि वे भविष्य में भी अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनके पेशेवर विकास के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.