August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: तीन महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी साथी सहित गिरफ्तार, लूट का माल भी बरामद”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। थाना हरदीबाजार क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपी को कोरबा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूट का माल खरीदने वाले सोनार को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट का सोना, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

विवरण इस प्रकार है—
दिनांक 05.08.2025 को ग्राम रेल डबरी उतरदा में जनरल स्टोर पर बैठी कुंजमति पटेल से एक अज्ञात युवक सिगरेट लेने के बहाने दुकान में आया और मौका पाकर गले से मंगलसूत्र छीनकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया।
इसी तरह 06.08.2025 को ग्राम बोईदा में जनरल स्टोर पर बैठी जयकुंवर से इलेक्ट्रिक बल्ब खरीदने के बहाने आये आरोपी ने मंगलसूत्र लूट लिया।
उसी दिन ग्राम उतरदा यात्री प्रतीक्षालय में बस का इंतजार कर रही सतरूपा मरावी से भी एक युवक ने बातचीत के बहाने मंगलसूत्र लूटकर भागने की वारदात को अंजाम दिया।

तीनों मामलों में थाना हरदीबाजार में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिष ठाकुर (रा.पु.से.) और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के निर्देशन में आरोपियों की तलाश के लिए टीम बनाई गई। घटनास्थल और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदेही की पहचान सूरज यादव (33 वर्ष, निवासी राताखार गढ्ढापारा, थाना कोतवाली) के रूप में हुई।

08.08.2025 को सूरज यादव को कोरबा में उसके घर के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी के साथ तीनों वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसके मेमोरेण्डम बयान पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पंजीयन क्रमांक CG 12 BH 0793), सोने का लॉकेट और ₹10,000 बरामद किए।

जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज यादव द्वारा लूट में प्राप्त 13 नग सोने के लॉकेट और 4 नग सोने के मटर दाने को सोनार मुकेश सोनी उर्फ मोनू (37 वर्ष, निवासी रानी रोड, कोरबा) ने जानते हुए भी खरीदा था। पुलिस ने मुकेश सोनी को गिरफ्तार कर चोरी का माल जब्त किया।

दोनों आरोपियों को 09.08.2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इन वारदातों का पर्दाफाश हो गया और क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा फिर से मजबूत हुआ।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.