August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“10 हज़ार से अधिक बहनों ने मंत्री लखनलाल देवांगन को बांधी राखी, स्नेह और विश्वास से सराबोर रहा रक्षाबंधन उत्सव”

1 min read


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने हज़ारों बहनों के साथ भाईचारे का पर्व भावनाओं से भरे माहौल में मनाया। मंत्री के आमंत्रण पर सुबह 11 बजे से पंचवटी स्थित शासकीय आवास बहनों के प्रेम, उल्लास और आत्मीयता से भर उठा।

भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं सहित शहर और जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंची बहनों ने मंत्री को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा। श्री देवांगन ने भी हर बहन से आत्मीय भाव से राखी बंधवाई, आशीर्वाद लिया और उन्हें मिठाई व उपहार प्रदान किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “यह केवल एक रक्षासूत्र नहीं, बल्कि नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। बहनों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, और मैं उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।” उन्होंने कोरबा विधानसभा को अपना परिवार बताते हुए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए “महतारी वंदन योजना” का उल्लेख किया, जिसके तहत प्रत्येक बहन को प्रतिमाह ₹1,000 प्रदान किए जा रहे हैं।

पूरे आयोजन के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन बहनों को मुस्कुराकर प्रणाम करते रहे, बच्चों को दुलारते रहे और बुजुर्ग माताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लेते रहे। उनकी कलाई पर सजी सैकड़ों रंग-बिरंगी राखियां आशीर्वाद, विश्वास और भाई-बहन के अटूट बंधन की प्रतीक बन गईं।

इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रही और हर बहन को मिठाई व भेंट दी गई।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.