“हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर कोसाबाड़ी मंडल में भाजपा की विशेष कार्यशाला, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने भरा राष्ट्रभक्ति का जोश



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा “हर घर तिरंगा – मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान के तहत आज कोसाबाड़ी मंडल में एक भव्य एवं प्रेरणास्पद कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का नेतृत्व भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने किया, जिन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अभियान की भावना, लक्ष्य और कार्यक्रमों की रूपरेखा से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।





श्री गोपाल मोदी ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान केवल ध्वज फहराने का आयोजन नहीं, बल्कि यह देश की अस्मिता, नागरिक चेतना और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा फहराने के संकल्प को पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक जाकर जनसंपर्क करें, समाज में जागरूकता फैलाएं और हर नागरिक को जोड़ें।
इस कार्यशाला में यह तय किया गया कि आगामी 10 से 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों जैसे –
महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व माल्यार्पण
तिरंगा यात्रा
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

हर कार्यकर्ता और नागरिक के घर पर झंडा फहराने
जैसे कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संपन्न किया जाएगा।
कार्यशाला में भाजपा के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक चावलानी
मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर
प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ईश्वर साहू
जिला युवा मोर्चा महामंत्री एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन
श्रीमती ज्योति वर्मा, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती मनोरमा शर्मा
वरिष्ठ नेता श्री दीपनारायण सोनी, श्री बलराम विश्वकर्मा
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री पंकज सोनी
मंडल महामंत्री श्री मिलाप राम बरेठ
कार्यक्रम संचालक श्री मिलाप राम बरेठ एवं श्री पुनीराम साहू
श्रीमती हार बाई यादव, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्रीमती सरस्वती पटेल, श्रीमती मीरा सोनी, पार्षद श्रीमती चंद्रकली, श्री शिव जायसवाल
श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्रीमती सुनीता विकास चौहान, श्री अजय गोंड, श्री राकेश वर्मा, श्री प्रताप सिंह कंवर
पूर्व पार्षद श्री संजय कुर्वंशी, श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव
संगठन मंडल पदाधिकारी – श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री गोपलाल राठिया, श्री ललेश दुबे, श्री हरनारायण विश्वकर्मा, श्री गिरधारी रजक, श्री श्याम साहू, श्री भारत सोनी
श्री हेमंत चंद्रा, श्री राजकुमार राठौर, श्री रितेश साहू, श्री आशीष सूर्यवंशी, श्री विवेक राजवाड़े, श्री मैनेजर दास, श्री कृष्ण राठौर
श्री लक्ष्मी जी, श्री विकास मिश्रा, श्री रामकुमार राठौर, श्री वाशु, श्री अनिल यादव, श्री मुन्ना साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि “हर घर तिरंगा” महज एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा से जुड़ा भाव है। यह अभियान पूरे देश में सकारात्मक ऊर्जा, नागरिक कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करता है।
इस भव्य आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया, जिससे आने वाला स्वतंत्रता दिवस और भी अधिक गरिमामयी और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।
भाजपा की यह पहल कोरबा जिले में राष्ट्रप्रेम की लौ को घर-घर तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगी।


