March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बदलाव की बयार – हाथी छाप पैनल को मिल रहा अपार समर्थनबैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन चुनाव 13 अगस्त को, पुराने समीकरणों के टूटने की चर्चा तेज

दंतेवाड़ा/बचेली/किरंदुल। दक्षिण बस्तर के सबसे बड़े ट्रक मालिक संगठन बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (BTOA) का वार्षिक चुनाव आगामी 13 अगस्त को होने जा रहा है। इस बार का चुनाव बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि मैदान में हाथी छाप पैनल ने जिस तरह से दमदारी के साथ प्रवेश किया है, उसने स्थानीय ट्रांसपोर्ट जगत में नई हलचल पैदा कर दी है।

हाथी छाप पैनल की ओर से अध्यक्ष पद हेतु उमेश सिंह, सचिव पद पर आकाश गोयल, उपाध्यक्ष पद पर दीपक बड़ई, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष नायक तथा सहसचिव पद हेतु अविनाश कर्मकार और वैभव गौरंग साहा प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशी अनुभवी, संगठन के प्रति समर्पित और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के प्रति संवेदनशील माने जा रहे हैं।

बदलाव की मांग कर रहे सदस्य
पैनल के उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी राहुल असरानी ने कहा,

“सदस्य बदलाव चाहते हैं और इस बार हाथी छाप पैनल को भरपूर सहयोग दे रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि हाथी छाप पैनल का उद्देश्य संगठन में पारदर्शिता, सशक्त नेतृत्व और सभी सदस्यों की आवाज़ को प्राथमिकता देना है।

स्थानीय सदस्यों के बीच मजबूत चर्चा
स्थानीय परिवहन जगत से जुड़े सदस्यों और ट्रक मालिकों के बीच चर्चा है कि इस बार का चुनाव पुराने समीकरणों को तोड़ सकता है। वर्षों से चली आ रही नेतृत्व की शैली और संगठन की दिशा में आमूलचूल बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

क्या 13 अगस्त को लगेगी बदलाव की मुहर?
जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे हाथी छाप पैनल को मिल रहे समर्थन ने यह संकेत देना शुरू कर दिया है कि शायद इस बार संगठन में एक नई सोच और नेतृत्व का आगमन हो सकता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.