August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कोसाबाड़ी मंडल में ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ कार्यक्रम हेतु कार्यशाला 7 अगस्त को”

1 min read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार कोसाबाड़ी मंडल द्वारा ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला आगामी 7 अगस्त 2025 को संध्या 5:00 बजे बरेट समाज सामुदायिक भवन, मिडिल स्कूल के पास, पोड़ीबाहर वार्ड क्रमांक 32 में आयोजित होगी।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री ईश्वर साहू होंगे, जिनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं बूथ तक कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट कर सफल संचालन सुनिश्चित करना है।

कार्यशाला में यह जानकारी दी जाएगी कि 10 से 13 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण किया जाएगा, तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, प्रत्येक बूथ पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके अतिरिक्त 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा एवं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होंगे।

कार्यशाला में कोसाबाड़ी मंडल के सभी प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेश राठौर, अध्यक्ष – कोसाबाड़ी मंडल कर रहे हैं, वहीं संयोजन की जिम्मेदारी श्री मिलाप बरेठ के पास है। श्रीमती मीरा सोनी एवं श्री गोपलाल राठिया सह-संयोजक की भूमिका में कार्यक्रम को सशक्त बनाने में जुटे हैं।

कार्यशाला के माध्यम से मंडल स्तर पर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.