May 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

के.बी. ऑटोमोबाइल्स कुसमुंडा में हीरो की न्यू HF डीलक्स प्रो लॉन्च, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल रहे मुख्य अतिथि

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड द्वारा निर्मित न्यू HF डीलक्स प्रो मोटरसाइकिल का भव्य लोकार्पण 4 अगस्त को के.बी. ऑटोमोबाइल्स शोरूम (कबीर चौक, गेवरा बस्ती, कुसमुंडा) में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार राठौर ने की।

विशिष्ट अतिथियों में

हाजी नूर मोहम्मद आरबी (पूर्व सदस्य, उर्दू विकास आयोग, छत्तीसगढ़ शासन)

श्रीमती सुनीता पाटले (प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा)

मुकुल कर्ष (प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा)

लखन राठौर (पूर्व महामंत्री एवं पूर्व पार्षद)

संजय कुमार पांडेय (प्रोपराइटर – पांडेय रोड लाइन्स कुसमुंडा)

सुखदीप सिंह (प्रदेश समिति सदस्य, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा)

कमलेश प्रधान, विकेश झा, मन्नू राठौर, तेज प्रताप सिंह (वार्ड पार्षद क्र. 25), राजकुमार कंवर (वार्ड पार्षद क्र. 24), राजेश पटेल सहित अनेक युवा भाजपा नेता, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार एवं मैकेनिक समुदाय शामिल रहा।

कार्यक्रम का संचालन के.बी. ऑटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर हाजी इरफान नूर आरबी एवं उनकी सेल्स टीम ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत गुलदस्ते एवं मोमेंटो प्रदान कर किया गया।

लॉन्चिंग के पश्चात मोटरसाइकिल के पहले ग्राहकों को मंच पर अतिथियों द्वारा न्यू HF डीलक्स प्रो की चाबी सौंपी गई तथा उन्हें बधाई दी गई। शोरूम टीम ने उपस्थित आमजनों को इस नए मॉडल की विशेषताओं की जानकारी दी तथा फ्री टेस्ट ड्राइव भी उपलब्ध कराई।

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और जोश के साथ यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.