विश्व आदिवासी दिवस पर कोरबा में होगा भव्य 5 दिवसीय आयोजन, समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन रहेंगे मुख्य अतिथि



आदिवासी शक्तिपीठ बुधवारी में विविध सांस्कृतिक, खेल, शैक्षणिक और प्रेरणादायक गतिविधियों की होगी शृंखला
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के ऐतिहासिक स्थल आदिवासी शक्तिपीठ बुधवारी में 5 दिवसीय भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यह आयोजन 7 अगस्त से प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक विविध सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ संपन्न होगा। समापन समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी शक्तिपीठ अध्यक्ष बी.एस. पैंकरा करेंगे।
📅 कार्यक्रम की प्रमुख रूपरेखा:
🔸 7 अगस्त (प्रथम दिवस):
पांचों ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर सामान्य ज्ञान, भाषण, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
🔸 8 अगस्त (द्वितीय दिवस):
कबड्डी, रस्साकसी, फुगड़ी और तीरंदाजी जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आदिवासी शक्तिपीठ परिसर में होंगी।
🔸 9 अगस्त (तृतीय दिवस):
इस दिन सामूहिक देवपूजन, कुर्सी दौड़, दीप प्रज्वलन तथा आतिशबाजी का आयोजन होगा, जिससे कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण का संचार होगा।
🔸 10 अगस्त (चतुर्थ दिवस):
मेडिकल कैम्प व रक्तदान शिविर
7 एवं 8 अगस्त की प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले
सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता
परंपरागत आदिवासी परिधान प्रतियोगिता
कैरियर काउंसलिंग, उद्यमशीलता पर कार्यशाला व प्रेरक व्याख्यान
🔸 11 अगस्त (समापन दिवस):
प्रातः 7 बजे से मैराथन दौड़
इसके बाद मंचीय कार्यक्रम व सम्मान समारोह
क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम
सामूहिक भोज
पारितोषिक वितरण एवं अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन
संध्याकालीन सामूहिक आदिवासी नृत्य के साथ समापन समारोह संपन्न होगा।
🎤 समापन समारोह में अतिथिगण:
मुख्य अतिथि: कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
अध्यक्षता: बी.एस. पैंकरा, अध्यक्ष – आदिवासी शक्तिपीठ
अति विशिष्ट अतिथि: सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत
विशिष्ट अतिथि: विधायक फूलसिंह राठिया (रामपुर), प्रेमचंद पटेल (कटघोरा), तुलेश्वर मरकाम (पाली-तानाखार)
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, डॉ. पवन सिंह (अध्यक्ष – जिला पंचायत), संजूदेवी राजपूत (महापौर), सेवकराम मरावी (जिलाध्यक्ष – सर्व आदिवासी समाज), सिमरनजीत कौर (पार्षद – वार्ड 28)
साथ ही जनपद अध्यक्षगण, पार्षदगण, जिला पंचायत सदस्यगण, समाज प्रमुखगण, आदिवासी, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं समस्त सरपंचगण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
यह आयोजन न केवल आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपराओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


