May 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सावन के चतुर्थ सोमवार पर मां सर्वमंगला मंदिर में भव्य प्रसाद वितरण, भक्तों में दिखी आस्था और उल्लास

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। आज सावन माह के पावन चतुर्थ सोमवार के अवसर पर मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक मां सर्वमंगला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंगलकामनाओं के साथ व्रत का पालन किया।

इस शुभ अवसर पर बूथ अध्यक्ष श्री रमेश साहू के सौजन्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को खीर-पूड़ी सहित भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

प्रसाद वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल महामंत्री श्री पुनीराम साहू, मंडल मंत्री श्री गोपलाल राठिया एवं श्री हेमंत चंद्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके साथ-साथ कई कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से आयोजन में सहयोग करते नजर आए।

इस अवसर पर डॉ. राजेश राठौर ने कहा कि “सावन का महीना शिव भक्ति और सेवा के लिए अत्यंत पावन होता है। भक्ति के साथ सेवा करना सच्चे श्रद्धालु का धर्म है। मां सर्वमंगला की कृपा से समाज में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।”

कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से मां सर्वमंगला की आरती में भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.