August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सावन मास में शिवभक्ति की भक्ति-रसधारा, सृष्टि मेडिकल कॉलेज शिव मंदिर में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रिसदी (कोरबा)। सावन माह के पावन अवसर पर सृष्टि मेडिकल कॉलेज शिव मंदिर परिसर में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस दिव्य अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री माननीय लखनलाल देवांगन भैया की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंत्री श्री देवांगन ने भगवान शंकर की विधिवत पूजा-अर्चना की और श्रद्धा भाव से शिव महापुराण की कथा श्रवण किया।

 

शिव महापुराण कथा का वाचन जगद्गुरु नर्मदा पुरी गोस्वामी जी महाराज द्वारा किया गया, जिनके ओजस्वी प्रवचनों ने श्रद्धालु श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर कर दिया।

 

इस धार्मिक अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, नगर पालिक निगम के पार्षद श्री नरेंद्र पाटनवार, श्री प्रताप सिंह कंवर, श्री अनिल वस्त्रकार, श्री श्रीधर द्विवेदी, श्री आकाश सक्सेना, श्री सिदार भाई एवं श्री भजन कंवर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में शिवभक्ति और अध्यात्म की अलौकिक अनुभूति देखने को मिली। भक्तों ने भगवान शिव के भजनों और कथा में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन आगामी दिनों तक प्रतिदिन संध्या समय तक चलेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.