वेदांता लिमिटेड का तिमाही मुनाफा 13% बढ़कर 5,000 करोड़, एबिट्डा में रिकॉर्ड प्रदर्शन



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा****/
(कोरबा) वेदांता लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 13% की वृद्धि के साथ 5,000 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। यह अब तक की पहली तिमाही में सर्वाधिक एबिट्डा (EBITDA) प्रदर्शन है। कंपनी का एबिट्डा मार्जिन 35% रहा, जो पिछले 13 तिमाहियों में सबसे अधिक है।
वेदांता का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी साल-दर-साल 6% की वृद्धि के साथ 37,434 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी की लिक्विडिटी तिमाही-दर-तिमाही 7% और सालाना आधार पर 33% बढ़ी, जिससे कैश और कैश इक्विवेलेंट 22,137 करोड़ रुपये हो गया। रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉईड (ROCE) 87 बेसिस पॉइंट्स की बढ़त के साथ 25% पर पहुंच गया।
कंपनी ने एल्यूमिना उत्पादन में 9% की बढ़ोतरी के साथ 587 किलोटन का रिकॉर्ड स्तर हासिल किया। वहीं जिंक इंटरनेशनल उत्पादन में 50% और फेरोक्रोम अयस्क उत्पादन में 35% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। कॉपर कैथोड उत्पादन भी 119% बढ़ा है।
वेदांता ने नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में 1906 मेगावाट की पीडीए (पॉवर डिलीवरी एग्रीमेंट) स्थापित क्षमता को लागू किया है। ESG (पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक) नेतृत्व में भी कंपनी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। हिंदुस्तान जिंक को वैश्विक ESG प्रदर्शन में शीर्ष 1% कंपनियों में स्थान मिला है।
कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि वेदांता भविष्य में भी सशक्त प्रदर्शन जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि लांजीगढ़ में ट्रेन-II की कमीशनिंग, बालको में 435 किलोटन स्मेल्टर क्षमता और 1,300 मेगावाट थर्मल पॉवर संयंत्र की शुरुआत दूसरी तिमाही से होगी, जिससे पूरे वित्तीय वर्ष की गाइडेंस हासिल करने में मदद मिलेगी।
क्रेडिट एजेंसियों क्रिसिल और आईसीआरए द्वारा वेदांता की क्रेडिट रेटिंग को AA स्तर पर पुनः पुष्टि की गई है। कंपनी ने इस तिमाही में 7 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया है, जो शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


