August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सावन उत्सव 2025 : स्वर्णकार समाज महिला मंडल कोरबा में हरियाली तीज की धूम, महापौर संजू देवी राजपूत रही मुख्य अतिथि, सांस्कृतिक रंग में रंगा आयोजन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा****। सावन माह के शुभ अवसर पर स्वर्णकार समाज महिला मंडल, कोरबा द्वारा 02 अगस्त 2025, शनिवार को “सावन उत्सव 2025” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होटल ऑरा गोल्ड (गायत्री मंदिर के पीछे, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा) में दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ, जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक हरे वस्त्र पहनकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर माननीय संजू देवी राजपूत उपस्थित रहीं। उनके स्वागत में समाज की महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान सावन उत्सव का वातावरण सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन संध्या और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं से सराबोर रहा। महिलाओं ने हरियाली तीज के पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समूचे हॉल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

प्रतियोगिताओं एवं विशेष खिताब:

सावन क्वीन: ज्योति सोनी

सावन सुंदरी: पारस नेहा सोनी

सांस्कृतिक प्रतियोगिता:

प्रथम पुरस्कार – बरखा सोनी

द्वितीय पुरस्कार – ममता सोनी

तृतीय पुरस्कार – प्रीति सोनी
सभी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन पुरस्कार प्रदान किए गए।

महिला मंडल की प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य:
अध्यक्ष – उषा देवी,
उपाध्यक्ष – अरुणा सोनी,
ममता सोनी, क्रांति सोनी, प्रीति सोनी, ममता सोनी (द्वितीय), रुक्मणी देवी सोनी, मंजू सोनी, पूर्णिमा सोनी, रेखा सोनी, शशिकला सोनी, संजू सोनी, सीता, उमा भारती।
मंच संचालन: प्रीति सोनी एवं ममता सोनी द्वारा किया गया।

महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा –
“सावन का यह पावन उत्सव प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज और संस्कृति को जीवित रखते हैं और आने वाली पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।”

इस अवसर पर स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन में उमड़ी भीड़ और उत्साह ने सावन उत्सव को यादगार बना दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.