August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सालिहा नाला के क्षतिग्रस्त पुल पर अस्थायी मार्ग तैयार – भारी वाहनों के आवागमन पर रोक, सरपंच ने लोगों से सहयोग की अपील

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स देवरी।ग्राम पंचायत देवरी और कोराई के बीच स्थित सालिहा नाला का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पंचायत द्वारा तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मिट्टी और बोल्डर डालकर एक कच्चा रास्ता तैयार किया गया है, ताकि पैदल यात्रियों और हल्के वाहनों का आवागमन फिलहाल सुचारू रह सके।

इस अस्थायी व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत देवरी की सरपंच ने आसपास के सभी गांववासियों से अपील की है कि जब तक नया पुल बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक इस कच्चे मार्ग से किसी भी प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि) को पार न कराएं, क्योंकि इससे यह रास्ता टूट सकता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी।

सरपंच ने कहा,
“यह कच्चा रास्ता सिर्फ आपात और हल्के वाहनों के लिए बनाया गया है। सभी ग्रामीण सहयोग करें और भारी वाहनों को रोकें, ताकि कोई अनहोनी न हो और रास्ता सभी के लिए सुरक्षित बना रहे।”

ग्रामीणों ने इस वैकल्पिक व्यवस्था का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि शासन-प्रशासन जल्द ही स्थायी पुल का निर्माण कार्य शुरू करेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.