March 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा एसबीआई शाखा में महिला से 40 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं संदिग्ध महिलाएं

कोरबा, 29 जुलाई – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कोरबा मुख्य शाखा में सोमवार को एक महिला ग्राहक के साथ बड़ी चालबाजी की वारदात सामने आई। बैंक में मौजूद दो संदिग्ध महिलाओं ने ग्राहक हेमा साहू के पर्स से 40 हजार रुपये चुपचाप पार कर दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

हेमा साहू अपनी धनराशि निकालने के लिए बैंक आई थीं। इस दौरान दो महिलाएं उनके पीछे खड़ी थीं। जैसे ही हेमा लेनदेन में व्यस्त हुईं, दोनों ने उनके पर्स से नकदी निकाल ली और तेजी से बैंक से बाहर निकल गईं।

पीड़ित हेमा साहू ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना की जानकारी बैंक प्रबंधन को दी, तो उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और उन्हें सीधे पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने बैंक परिसर में सुरक्षा और सतर्कता की कमी को उजागर कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे बैंक में लेनदेन के दौरान अपने पर्स और कीमती सामान को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.