July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर 29 जुलाई – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने आज पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप के सुपुत्र एवं कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप के भतीजे स्वर्गीय निखिल कश्यप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। फरसगुड़ा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. निखिल कश्यप के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री सम्पत अग्रवाल, गुरु खुशवंत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, खजिन विकास निगम अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, बेवरेज कॉरपोरेशन अध्यक्ष श्री श्रीनिवास मद्दी, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्री विकास मरकाम, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा, वक्फ बोर्ड चेयरमैन श्री सलीम राज, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अमित चिमनानी, रायपुर जिलाध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री छगन मूंदड़ा, श्री प्रीतेश गांधी सहित अनेक पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी रायपुर निवास में मंत्री श्री केदार कश्यप से भेंट कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.