March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा कोरबा की कोर कमेटी की अहम बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने पर बनी रणनीति

कोरबा, 24 जुलाई 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कार्यालय टीपी नगर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने की। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और जनसंपर्क केंद्रित बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखनलाल देवांगन, जिला प्रभारी श्री गोपाल साहू, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, डॉ. राजीव सिंह, अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, पवन गर्ग, ज्योति नंद दुबे, संतोष देवांगन एवं हितानंद अग्रवाल सहित कोर कमेटी के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री गोपाल मोदी ने कहा कि, “भाजपा का मूल आधार समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।” उन्होंने बताया कि कोरबा जिला भाजपा आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज गति से विस्तार देने की दिशा में कार्य करेगी।

बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना, विधानसभा एवं बूथ स्तर तक के सशक्तिकरण, सार्वजनिक जनसंपर्क अभियानों, और नवीन युवाओं को जोड़ने जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा की गई। सभी नेताओं ने अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक एकजुटता, अनुशासन और निरंतर सेवा भाव के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के संकल्प के साथ संपन्न हुई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.