July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दर्री मंडल में भाजपा का जनचौपाल एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया पौधारोपण

 

🌿 कोरबा, दर्री।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी दर्री मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 51, स्याहीमुड़ी स्थित फौजी चौक में जन चौपाल एवं शिव मंदिर प्रांगण में मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल – संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं कोरबा विधायक माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। आज का पौधारोपण अभियान मातृभूमि और मातृत्व दोनों को सम्मान देने का प्रतीक है।”

 

 

विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसी प्रसाद ठाकुर, नरेंद्र वाकडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज अग्रवाल, पूर्व महामंत्री अनिल यादव, पार्षद फिरत राम साहू, मुकुंद सिंह कंवर, बंटी सरोज शांडिल्य, संयोजक तोमेश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र साहू, महामंत्री अंजय अग्रवाल, किशोर साहू, उपाध्यक्ष संजय कुर्वंवशी, सुनीता पांडेय, मंत्री अनिल गिरी, सरोज सिंह, ज्योति वैष्णव, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, पूर्व पार्षदपति नारायण सिंह राजपूत, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर, तथा अन्य कार्यकर्ता व वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

महिला मोर्चा से धनबाई निर्मलकर, प्रियंका मिश्रा, भगवती निर्मलकर, सावित्री यादव, मीना शर्मा समेत कई बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जनचौपाल के माध्यम से नागरिकों से संवाद किया गया और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के प्रति संकल्प लिया।

👉 संयोजन:
मनोज लहरे – अध्यक्ष
अंजय अग्रवाल / किशोर साहू – महामंत्री
भारतीय जनता पार्टी, मंडल दर्री, कोरबा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.