May 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सावन की हरियाली में सजी रंगारंग शाम: रेलवे महिला मंडल ने कोरबा में धूमधाम से मनाया सावन उत्सव

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/(कोरबा) रेलवे महिला मंडल ने सावन के उल्लास और हरियाली के माहौल में कोरबा के 4 सीजन होटल में भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिले की बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर शामिल हुईं और सावन के गीतों, नृत्य और पारंपरिक खेलों का आनंद लिया।

इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक झूला झूलने का आनंद लिया, जिसे सावन उत्सव का मुख्य आकर्षण माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत के साथ सावन के मौसम का स्वागत किया और मिलकर पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लिया।

रेलवे महिला मंडल की सदस्य ममता राठौर ने कहा—
“इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहाँ वे अपनी संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे को साझा कर सकें। हर वर्ष की तरह इस बार भी हमने सावन क्वींस का चयन किया, ताकि महिलाओं के योगदान और उनकी सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को सम्मान दिया जा सके।”

इस वर्ष का “सावन क्वींस” का खिताब अनुराधा माहौर को प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी सक्रिय भागीदारी और पारंपरिक आयोजनों में योगदान के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में सरिता राठौड़, मंजू साहू, किरण बघेल, पुष्पा कहरा, प्रतिभा ममता, नीलिमा अंजुली, प्रेमलता, लता, अनुराधा साहू, रश्मि राठौर, नीलू साहू, ममता योगेश, परितोष, रानू कश्यप, सुनीता सिंह और अंजलि राठौर सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिलाओं ने इस आयोजन को यादगार बनाते हुए आपसी मेलजोल और सामूहिकता को और मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और अगले वर्ष और भव्य आयोजन की कामना की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.