March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव व मंत्री लखन लाल देवांगन का होगा भव्य स्वागत, अटल परिसर में लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबाछत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वर्तमान में राज्य के लोकप्रिय एवं यशस्वी उपमुख्यमंत्री तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री माननीय अरुण साव जी, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन जी और कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में अटल परिसर एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम आगामी 20 जुलाई 2025 को होगा। अटल परिसर अप्पू गार्डन के सामने, वार्ड क्रमांक 17 ढोड़ीपारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का समय दोपहर 1:00 बजे निर्धारित है। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर भाजपा जिला संगठन द्वारा उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव जी का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर कोरबा जिले के सभी मंडल में निवासरत सम्माननीय प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक एवं सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष व सक्रिय कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

यह आमंत्रण भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, नगर मंडल कोरबा अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, तथा मंडल महामंत्री श्री राम शंकर साहू और श्री राहुल शुक्ला द्वारा जारी किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.