August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बैजनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। सावन मास के प्रारंभ होते ही शिवभक्तों में भक्ति का उत्साह चरम पर है। कोरबा से बैजनाथ धाम देवघर (झारखंड) की ओर रवाना हुए प्रथम श्रद्धालु जत्थे को नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह राजपूत एवं पूर्व मंत्री व कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया।

 

इस अवसर पर नगर निगम एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन समेत अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे। सभी ने यात्रा की सफलता और श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना की।

 

श्रद्धालुओं में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वे गंगाजल लेकर देवघर स्थित पावन बैजनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे। यह यात्रा लगभग 120 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा के रूप में पूरी की जाएगी, जो श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।

जत्था रवाना होने से पूर्व विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन कर शिवभक्तों की मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की गई। क्षेत्रवासियों ने भी इस धार्मिक पहल की सराहना करते हुए यात्रियों को पुष्पवर्षा व जयकारों के बीच विदा किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.