July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में पंडित प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा का सीधा प्रसारण, पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय परिसर में बना विशेष पंडाल

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा, जो कोरबा में 12 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित है, अब ऑनलाइन माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। कथा का सीधा प्रसारण पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय, निहारिका महानदी कॉम्प्लेक्स प्रांगण में किया जा रहा है।

डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि भारी वर्षा और अधिक भीड़ के चलते कथा स्थल पर सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक शिवभक्तों को कथा का लाभ दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने महानदी कॉम्प्लेक्स प्रांगण में विशेष पंडाल का निर्माण करवाया है। यहां पर प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

डॉ. शर्मा ने बताया, “पंडित प्रदीप मिश्रा जी स्वयं कहते हैं कि पंडाल में बैठकर कथा सुनने का पुण्य असंख्य गुना बढ़ जाता है। इसी भावना के साथ हमने यह व्यवस्था की है, ताकि कोरबा और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु पंडाल में बैठकर कथा का श्रवण कर सकें और परम पुण्य लाभ प्राप्त करें।”

उन्होंने सभी शिवभक्तों, आमजनों और अंचलवासियों से अपील की कि वे पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय परिसर में स्थापित पंडाल में उपस्थित होकर इस दिव्य कथा का श्रवण करें और परिवार सहित पुण्य लाभ अर्जित करें।

🌿
✅ कथा का सीधा प्रसारण: प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक।
✅ स्थान: पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय, निहारिका महानदी कॉम्प्लेक्स प्रांगण, कोरबा।
✅ उद्देश्य: अधिक से अधिक श्रद्धालु पंडाल में बैठकर कथा सुनें और पुण्य अर्जित करें।
✅ अपील: डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने सभी शिवभक्तों को शामिल होने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.