August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग में अजय चंद्राकर का राष्ट्र चिंतन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान

1 min read

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  मैनपाट। भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस की शुरुआत प्रातःकालीन योग सत्र के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक श्री अजय चंद्राकर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के राष्ट्रहित में किए गए संघर्षों एवं उनके आदर्शों पर विचार साझा किए।

 

अपने उद्बोधन में श्री चंद्राकर ने कहा, “आज जब देश लोकतंत्र के नए युग की ओर अग्रसर है, तब यह आवश्यक हो गया है कि राजनीति राष्ट्र सेवा का प्रतिबिंब बने।” उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारधारा का उल्लेख करते हुए कहा कि उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को नई वैचारिक दिशा प्रदान की।

श्री चंद्राकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र प्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सुशासन के लिए “पंच निष्ठा” का सिद्धांत दिया, जो आज भी प्रत्येक जनप्रतिनिधि और राजनीतिक संगठन के लिए एक प्रकाश स्तंभ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए सेवा भाव होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “जो स्थान शरीर में प्राण का होता है, वही स्थान राष्ट्र में ‘विराट’ का है। उपाध्याय जी ने इस विराट की चेतना के लिए अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित कर दिया। आज आवश्यकता है कि हम सभी, इस महान संगठन के माध्यम से, राष्ट्र के विराट के लिए अपने जीवन को समर्पित करें।”

इस सत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न जिलों के सांसद-विधायकों ने भी सहभागिता की और उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रशिक्षण वर्ग का यह सत्र प्रतिनिधियों को वैचारिक दृष्टि से समृद्ध करने और संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.