August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको नगर में शाला प्रवेश उत्सव संपन्न, विद्यार्थियों को वितरित किए गए पुस्तक और गणवेश

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा, 08 जुलाई 2025। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालको नगर में शाला प्रवेश उत्सव 2025-26 का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गोपाल केडिया ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधनों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान मंच पर शाला प्राचार्य श्रीमती निरुपमा तिवारी, श्रीमती उर्मिला राठौर, श्री सुमित तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री डीलेंद्र यादव, श्री जयनंद राठौर, श्री व्यास मुनि मिश्रा, श्रीमती अर्चना रुणिझा, श्री भोजेंद्र सिंह, श्री संपत यादव, श्री निखिल मित्तल, श्री देव प्रसाद देवांगन एवं श्री खोमन देवांगन सहित कई गणमान्यजन मंचासीन रहे।

 

इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं गणवेश का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति अभिभावकों और बच्चों में जागरूकता लाना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित करना था।

शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य श्रीमती निरुपमा तिवारी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार का संकल्प व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.