मैनपाट में सांसद–विधायक प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन का शुभारंभ योगाभ्यास से, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिए मार्गदर्शन




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ मैनपाट। भारतीय जनता पार्टी के सांसद–विधायक प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रातः योग व्यायाम एवं प्रार्थना से हुआ। प्रशिक्षकों ने सभी सांसदों, विधायकों व पदाधिकारियों को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त रहने के लिए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके बाद सत्र में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी ने मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ बनाने का आह्वान किया। सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण वर्ग को प्रेरणादायी व दिशा-निर्देशक बताया।
दोपहर सत्र में ‘लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान हुआ, जिसमें जमीनी स्तर पर कार्य करने के अनुभव साझा किए गए। दिन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


