March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*अब संवरेगा ऐतिहासिक दलपत सागर, 9 करोड़ 88 लाख रुपये स्वीकृत – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव*

*मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजानांतर्गत दलपत सागर सौंदर्यीकरण हेतु 9 करोड़ 88 लाख रुपये की स्वीकृति*

🟥भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव व वित्त मंत्री ओपी चौधरी का माना आभार

🟥मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में बस्तर का विकास सदैव प्राथमिकता में – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

*ऐतिहासिक दलपत सागर को संवारने व सुरक्षित करने योजनाबद्ध रुप से होंगे कार्य* – *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव*

*बस्तर वासियों की मांग अनुरूप होगा दलपत सागर का सौंदर्यीकरण* – *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/     जगदलपुर। बस्तर के ऐतिहासिक धरोहर विशाल दलपत सागर को संवारनें और कायाकल्प करने का संकल्प अब शीघ्र साकार रूप पायेगा। शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर के सौंदर्यीकरण करने के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजानांतर्गत शासन से 09 करोड़ 88 लाख रुपए राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने ऐतिहासिक दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए 09 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी व वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के प्रति सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। बस्तर के ऐतिहासिक धरोहर विशाल दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि बस्तरवासियों की वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग रही कि दलपत सागर को संवारनें व सुरक्षित करने के लिये योजनाबद्ध रुप से उसका सौंदर्यीकरण होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में बस्तर का विकास सदैव प्राथमिकता में रहा है। दलपत सागर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिये मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 9 करोड़ 88 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के महती प्रयास से हमारे दलपत सागर के योजनाबद्ध सौंदर्यीकरण कार्य को साकार रूप देने की सार्थकता यथाशीघ्र सिद्ध होगी। श्री देव ने कहा कि बस्तरवासियों के मांग के अनुरूप दलपत सागर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। आने वाले अनेक वर्षों तक दलपत सागर सुरक्षित व प्राकृतिक सुंदरता का प्रतिरूप बना रहे, इस उद्देश्य के साथ दलपत सागर को संवारने योजनाबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण होंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.