August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी मंडल में शिक्षा और पर्यावरण का संगम: दादर खुर्द में साला प्रवेश उत्सव, साइकिल वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। कोसाबाड़ी मंडल के शक्तिकेंद्र दादर खुर्द वार्ड क्रमांक 34 स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय हाई स्कूल में आज दिनांक 4 जुलाई 2025 को साला प्रवेश उत्सव, सरस्वती साइकिल वितरण, पाठ्यपुस्तक वितरण एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत हलदर का पौधारोपण कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। श्री देवांगन ने कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास के लिए डीएमएफ फंड से पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें स्वस्थ जीवन की दिशा में मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिल वितरित कर उनके उत्साह को दोगुना किया और पर्यावरण संरक्षण की पहल के तहत पौधारोपण भी किया।

 

कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र पाटनवार, प्राचार्या श्रीमती तिवारी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गोप लाल राठिया, पार्षद श्रीमती सुनीता चौहान, पार्षद श्री प्रताप सिंह कंवर, श्री राम कुमार त्रिपाठी, श्री सकुंदी यादव, श्री लालेश दुबे, श्री पुनिराम साहू, श्री जय लहरे, श्री अनिल यादव, श्री भारत सोनी, श्रीमती सरस्वती पटेल, श्रीमती गुड़िया यादव, श्री लीला राम पटेल, श्री आकाश श्रीवास्तव, श्री हेमंत चंद्र, श्री नन्हे दाऊ पटेल, श्री जुगल पालीवाल, श्री सतानंद पटेल समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर उत्साह देखने को मिला। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधों ने कार्यक्रम को और भी सार्थक बना दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.