June 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की कार्यशाला कल 5 जुलाई को*

*प्रदेश अध्यक्ष देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री साय का मार्गदर्शन होगा*

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कल 5 जुलाई को दोपहर 12 बजे ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में एक कार्यशाला आयोजित की गई है।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के संयोजक सहसंयोजक उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन मिलेगा। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच आपसी समझ और सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम 2015 में शुरू किया गया था।

भाजपा प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक श्री श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी स्कूलों में एक वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत, प्रत्येक राज्य को किसी अन्य राज्य के साथ जोड़ा जाता है ताकि वे एक-दूसरे की संस्कृति, भाषा, भोजन, त्योहारों, पर्यटन आदि के बारे में जान सकें और उनका अनुभव कर सकें।
—————

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.