March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती: कलेक्टर व एसपी ने दिए चौकसी बढ़ाने के निर्देश

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि सभी एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त को सघन करें और अपने अधीनस्थ अमले को पूरी तरह सक्रिय रखें। उन्होंने लोक शांति भंग करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया ताकि किसी भी संभावित समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर ही तत्काल किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने अधिकारियों से कहा कि जिले में शांति बनाए रखने के लिए सजगता और सतर्कता सर्वोपरि है। उन्होंने असामाजिक तत्वों और अवांछित गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा ऐसे मामलों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रक्रिया को मजबूत करने पर बल दिया गया। यह तय किया गया कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त रणनीति के तहत कार्य करते हुए जिले में शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखा जाएगा।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर मनोज बंजारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.