August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विश्व हिंदू परिषद और मातृशक्ति ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। आज दिनांक 2 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद एवं मातृशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में Hormoney स्कूल, दादर खुर्द परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री राज नारायण गुप्ता, मातृशक्ति की जिला संयोजिका सुश्री ममता सन्याल, बजरंग दल के जिला संयोजक राणा मुखर्जी, अन्य कार्यकर्ता, स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

राज नारायण गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण के महत्व एवं वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि तेजी से बदलते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ी के लिए शुद्ध वातावरण तैयार करे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को न सिर्फ पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें यह भी प्रेरित किया गया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लें।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा बताया गया कि संस्था हर वर्ष वर्षा ऋतु में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करती है और समाज को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक बनाने का कार्य करती है। यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.