May 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

इनर व्हील क्लब कोरबा ने डॉक्टर डे पर किया चिकित्सकों का सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता के साथ पौधारोपण भी किया

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। सामाजिक सरोकारों में निरंतर सक्रिय इनर व्हील क्लब कोरबा ने 1 जुलाई को गुरु नानक स्कूल में डॉक्टर डे के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती नीतू अरोड़ा, स्कूल की प्रधानाध्यापिका मनप्रीत कौर एवं क्लब की कमेटी मेंबर्स की उपस्थिति में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कोरबा के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. साहू, डॉ. बिस्वास एवं आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. निकिता अग्रवाल को आमंत्रित कर शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉक्टरों ने बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और संतुलित जीवनशैली के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।

विशेष रूप से डॉ. निकिता अग्रवाल ने बच्चों को घरेलू आयुर्वेदिक उपायों की जानकारी दी जो रसोई में उपलब्ध सामान्य सामग्रियों से आसानी से किए जा सकते हैं। उन्होंने बालिकाओं को मासिक धर्म संबंधी स्वास्थ्य जागरूकता भी प्रदान की और उनसे जुड़ी समस्याओं पर खुले रूप से चर्चा की।

इनर व्हील क्लब द्वारा इस अवसर पर सभी बच्चियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए, साथ ही सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण अभियान भी चलाया गया जिसमें स्कूल की प्रधानाध्यापिका, शिक्षिकाएं, कर्मचारी, कमेटी मेंबर्स एवं क्लब सदस्यों को इनडोर पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष नीतू अरोड़ा, कोषाध्यक्ष ज्योति जुनेजा, आइएसओ उषा शर्मा, एडिटर सिमरन कौर, क्लब मीडिया पार्टनर चरणजीत कौर, महेंद्र कौर, मनदीप कौर, कुलदीप कौर, ज्योति अरोड़ा, नेहा अरोड़ा एवं अनुपम शर्मा सहित अन्य सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम ने न केवल डॉक्टरों का सम्मान किया बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई, जिससे यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक बना।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.