March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

हायर सेकेंडरी स्कूल बिंझरा में एसएमडीसी बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय योजना के तहत वितरित किए गए प्रशस्ति पत्र

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   बिंझरा, विकासखंड पौड़ी उपरोड़ा, 30 जून 2025। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिंझरा में आज शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) की बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक के साथ ही राष्ट्रीय योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए।

बैठक की अध्यक्षता एसएमडीसी अध्यक्ष श्री विष्णु यादव ने की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिंझरा के सरपंच श्री शंभू शरण सिंह, उप सरपंच श्री राजेश सिंह ठाकुर, श्री सुरेंद्र प्रताप, प्राचार्य श्री मनोज कुमार टंडन, शिक्षिका श्रीमती संध्या साहू एवं खांडे सर सहित स्कूल स्टाफ और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, आधारभूत सुविधाएं, छात्र उपस्थिति, आगामी परीक्षा व्यवस्था, पुस्तक वितरण और विभिन्न छात्र हितैषी योजनाओं की समीक्षा की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्य एवं सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिससे छात्रों में उत्साह का वातावरण रहा।

प्राचार्य श्री मनोज कुमार टंडन ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाला प्रबंधन समिति की सक्रिय सहभागिता से विद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास में निरंतर प्रगति हो रही है। वहीं, एसएमडीसी अध्यक्ष श्री विष्णु यादव ने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने आभार प्रदर्शन करते हुए प्रसन्नता जताई कि उन्हें प्रोत्साहन के रूप में प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ। समस्त आयोजन सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.