August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल के माध्यम से देश के लोकतंत्र पर कुठाराघात किया – किरण सिंह देव*

1 min read

*तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सरकारी तंत्र एवं सरकारी पैसों का दुरुपयोग करके चुनाव को प्रभावित किया – किरण सिंह देव*

*आपातकाल लागू कर इंदिरा गांधी ने सत्ता का दुरूपयोग करते हुए भारत के संविधान में संशोधन किया – सुश्री सरोज पांडेय*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन भवन पुरानी बस्ती में संपन्न हुई। मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुश्री सरोज पाण्डेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, महिला
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बहुत अच्छे तरीके से इस महिला संसद का आयोजन किया गया। हम सभी जानते हैं आपातकाल का यह 50वां वर्ष है जो हमारे देश के संविधान और देश के लोकतंत्र का काला अध्याय है। कांग्रेस शासनकाल में आपातकाल के दौरान देश को किन-किन परिस्थितियों का सामना देश और देशवासियों को करना पड़ा हमारे यह सोच कर भी मन दुखी होता है। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है देश का चहुंमुखी विकास हो। उनकी कल्याणकारी योजनाओं देश को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे है। भारत इन 11 वर्षों में विकास की ओर तेज रफ्तार से आगे बढ़ा हैं। इस बात को हम सभी देशवासी जानते हैं आज भारत का सम्मान दुनिया के विभिन्न देशों में हो रहा है दुनिया में भारत का परचम मोदी जी के नेतृत्व में लहरा रहा है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आजादी के बाद ज्यादा समय तक देश में कांग्रेस की सरकार रही। उस समय राजनीतिक दल इतने जागरूक हुआ नहीं करते थे। देश के लोकतंत्र पर कुठाराघात कांग्रेस पार्टी ने किया आपातकाल के माध्यम से। 25 जून 1975 को देश को आपातकाल में झोंक दिया गया था। लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस सरकार की कुशासन और उनकी कुनीतियों ने देश को आपातकाल के अंधकार में धकेल दिया। कांग्रेस की विध्वंसकारी नीतियों ने देश को गर्त में ले जाने का काम किया। कांग्रेस ने चुनाव में सरकारी मिशनरी का दुरूपयोग किया। सरकारी तंत्र एवं सरकारी पैसों का दुरुपयोग करके चुनाव को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के काले अध्याय को आज के युवा अच्छी तरह से जानने एवं कांग्रेस शासनकाल के दौरान 1975 में हुई भीषण विभीषिका से परिचित होने की आवश्यकता है, इसलिए यह कार्यक्रम किया गया।

 

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि देश में आपातकाल 25 जून को मध्य रात्रि को लगा दिया गया, लगाने का कोई कारण नहीं था आपातकाल इसलिए लगाया गया क्योंकि उस समय सत्ता में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ कोर्ट का निर्णय हुआ और उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी इसलिए उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ता ,अपने पद को बचाने के लिए देश में आपातकाल लगाया। आपातकाल लागू कर इंदिरा गांधी ने सत्ता का दुरूपयोग करते हुए भारत के संविधान में संशोधन किया। कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या की। 1 लाख से ज्यादा लोगों को जेल के अंदर डाल दिया। जिसमें विपक्षी दल के नेता भी थे, भारत में रहने वाले नागरिक भी थे। लोगों की जबदस्ती नसबंदी कराया गया। उस समय लोगों को जेल में डालकर दर्दनाक यातनाएं दी गई।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद 1975 के आपातकाल के दौरान जेल गए मीसाबंदियों का सम्मान किया गया, तब से भाजपा की सरकार उन्हें हर वर्ष सम्मानित करते है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने लगातार देश को तोड़ने का काम किया। देश में आजादी के बाद से कांग्रेस का शासनकाल अधिक समय तक रहा और इस दौरान उन्होंने देश को हमेशा बांटने का काम किया। आपातकाल के दंश झेलने वाले कई परिवार ये सब सोच कर सहम जाते है कि उस कालखंड में सत्ता की लालसा में कोई इतना गिर सकता है।
कार्यक्रम में मोर्चा महामंत्री विभा अवस्थी, चंपा देवी पावले, ममता साहू, अलका चंद्राकर, शीतल नायक, मायाबेल चंदन, सुषमा खालको,हेमलता शर्मा, किरण मरकाम, किरण बघेल, मिनी पांडेय, आयुषी पांडे शीलू साहू, निशा चौबे सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.