May 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

चारापारा-कोहड़िया सड़क डामरीकरण कार्य का लोकार्पण सम्पन्न  ₹1.82 करोड़ की लागत से पूर्ण, नागरिकों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा, 28 जून 2025 — नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत ग्राम चारापारा-कोहड़िया के जर्जर मार्गों के डामरीकरण कार्य का बहुप्रतीक्षित लोकार्पण आज संपन्न हुआ। इस सड़क निर्माण कार्य पर कुल ₹1.82 करोड़ (₹182.83 लाख) की राशि सी, आर,सी मद के अंतर्गत व्यय की गई। वर्षों से उपेक्षित इस मार्ग के पुर्निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को अब सुरक्षित और सहज आवागमन का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे, जिनमें शामिल हैं:

 

माननीय श्री नूतन सिंह ठाकुर, सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा

माननीय श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद, वार्ड क्रमांक 18

माननीय श्री लक्ष्मण श्रीवास्तव, पार्षद, वार्ड क्रमांक 17

माननीय श्री प्रफुल्ल तिवारी, उपाध्यक्ष, भाजपा जिला कोरबा

माननीय श्रीमती गिरजा देवी पटेल, पूर्व पार्षद


इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों में श्री राजेश राठौर (मंडल अध्यक्ष), श्री नरेंद्र पाटनवार, श्री शशांक जैन (एनटीपीसी अधिकारी), श्री प्यारेलाल साहू, श्री दूज राम कंवर, श्री परविंदर सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), श्री राकेश वर्मा (पार्षद), ग्रामवासीगण, निगम अधिकारी अखिलेश शुक्ला और इंजीनियर सोमनाथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस सड़क के डामरीकरण से चारापारा और कोहड़िया के निवासियों को लंबे समय से हो रही आवागमन की कठिनाइयों से निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने शासन और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया और इसे विकास की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिक निगम, कोरबा द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.