“मन की बात” कार्यक्रम के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्रों पर जुटने का आह्वान
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। आगामी 29 जून 2025 (रविवार) को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के प्रसारण को लेकर भाजपा जिला इकाई ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह 11:00 बजे से होगा। इसे जनसामान्य के बीच सार्वजनिक स्थलों, बूथों और शक्ति केंद्रों में सामूहिक रूप से सुना जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी, कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने समस्त भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर जनभागीदारी सुनिश्चित करें और आम जनता के साथ इस संवाद कार्यक्रम को सुनें।
📌 विशेष निर्देश जारी
भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए कुछ निर्देश भी जारी किए गए हैं:
1️⃣ कार्यक्रम के पश्चात बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करें।
2️⃣ “मन की बात” सुनते हुए कार्यक्रम की तस्वीरें SARAL ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
3️⃣ मंडल अध्यक्ष यह विवरण अवश्य भेजें:
कुल कितने बूथों/शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम हुआ?
कुल प्रतिभागियों की संख्या कितनी रही?
यह विवरण व्हाट्सएप नंबर 8770295501 पर अनिवार्य रूप से भेजना होगा।
📱 SARAL App की अनिवार्यता
भाजपा कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देशित किया गया है कि जिनके पास अब तक SARAL ऐप नहीं है, वे तुरंत इसे अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें ताकि कार्यक्रम की रिपोर्टिंग एवं सहभागिता को रिकॉर्ड किया जा सके।
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ता अपने संगठनात्मक दायित्वों का पालन करते हुए इस जन संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे और प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में भूमिका निभाएंगे।







