March 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालकों मंडल में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने बताया इमरजेंसी का सच

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   बालकों (कोरबा) — भारतीय जनता पार्टी बालकों मंडल द्वारा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष मंडल स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की वास्तविकताओं और उसके दुष्परिणामों को नई पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत करना रहा।

 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती के मध्य प्रांतीय उपाध्यक्ष परम् आदरणीय श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर जी ने उद्बोधन दिया। उन्होंने आपातकाल के दौरान हुए अत्याचारों — जैसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सेंसरशिप, जबरन नसबंदी, नेताओं की गिरफ्तारी और आम नागरिकों विशेषकर महिलाओं व बच्चों पर हुए उत्पीड़न — का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल ने भारतीय लोकतंत्र को गहरे घाव दिए और यह इतिहास का एक काला अध्याय बन गया।

 

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह, वरिष्ठ एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जे.एन. दूबे तथा मीसा बंदी श्री आर.डी. चंद्रा सहित अन्य गणमान्यजनों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने युवाओं को इस दौर के सच से अवगत कराते हुए लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्री दिलेन्द्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शिवबालक सिंह तोमर, पूर्व एल्डरमेन श्री सत्येन्द्र दूबे, पूर्व महामंत्री श्री रविन्द्र सोन, महामंत्री श्री सुमीत तिवारी, पार्षद श्री चेतन मैत्री, श्री भोजेन्द्र सिंह, श्री सम्पत यादव, श्री केशव चंद्रा, किशोर दूबे, लुकेश्वर चौहान, मनोज भारिया, आर.ए. नारायण, राजा शर्मा, विनय यादव, विद्यासागर त्रिपाठी, देवेंद्र पाठक, निखिल मित्तल, कार्यक्रम संयोजक व पार्षद मंगल बंदे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा से श्रीमती अर्चना रूनीझा (अध्यक्ष), श्रीमती मंदाकनी त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती चंद्रादेवी रत्नाकार, श्रीमती हेमलता निर्मलकर (सह-संयोजक), रंजीता मौर्य, श्रीमती रेनू प्रसाद (उपाध्यक्ष), मीना भैसारे, मंजीत कौर, मंजू ठाकुर, नारायणी दूबे, मीना डहरिया, और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति स्वर्णकार ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के घोष के साथ किया गया। इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने इसे सफल और प्रभावशाली बना दिया।

भारत माता की जय
वंदे मातरम्
भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.