August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नवाचार योजनाओं से जुड़ते कदम: चुईया में हुआ जनकल्याण शिविर, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स ****  कोरबा, 26 जून 2025 — विकासखंड कोरबा अंतर्गत कलस्टर चुईया के विभिन्न ग्रामों के लिए जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन मा.शा. चुईया परिसर में किया गया। इसमें शामिल ग्राम थे: अजगरबहार, नरबदा, सराईसिंगार, बेला, गहनिया, परसाखोला, चुईया, भटगांव, धनगांव, पोड़ीखोहा, दोंदरो, जामबहार, रोगबहरी, कछार, गरकटरा, गौरबोरा, माखुरपारानी, सतरेंगा, सोनगुढ़ा, औराकछार, सोनपुरी, सराईपाली, कोडियाघाट एवं तिलाईडांड।

इस शिविर का उद्देश्य था — ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं मौके पर उनका लाभ प्रदान करना। शिविर के दौरान विभिन्न सेवाएं और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिनमें शामिल हैं:

12 आधार कार्ड

5 आयुष्मान कार्ड

55 राशनकार्ड (नाम जोड़ने/कटवाने संबंधी कार्य)

8 मनरेगा जॉब कार्ड

43 पेंशन प्रकरण

2 जाति प्रमाण पत्र

5 आय प्रमाण पत्र

3 निवास प्रमाण पत्र

स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श

इसके साथ ही “नशा मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी हितग्राहियों एवं नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से उपस्थित अतिथियों में शामिल थे:

जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 01 श्रीमती रेणुका राठिया

जनपद सदस्य सोनपुरी श्री रफीक मेनन (पप्पू भैया)

अजगरबहार सरपंच श्री नारायण सिंह

चुईया सरपंच श्रीमती पूजा राठिया

धनगांव सरपंच श्री कलेश सिंह पैकरा

सोनपुरी सरपंच श्रीमती सरस्वती कंवर

जामबहार सरपंच श्री उपसिंह कंवर

तिलाईडांड सरपंच श्री डिगपाल सिंह कंवर

जनपद पंचायत कोरबा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कौशाम्बी गबेल

विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती महेश्वरी साव, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह शिविर शासन की योजनाओं को सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। खासकर जनजातीय समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार के शिविर सतत रूप से लाभकारी साबित हो रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.