March 19, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*देव ने पद्मश्री डॉ. दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया*

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने छत्तीसगढ़ से दुनियाभर में मशहूर हुए हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि हास्य साहित्य और चिकित्सा जगत में समान लोकप्रियता अर्जित कर डॉ. दुबे ने न केवल देश, अपितु वैश्विक स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति और जीवन दृष्टि का परचम फहराया। छत्तीसगढ़ ने अपना सच्चा माटीपुत्र खो दिया है। यह छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शोक संदेश में कहा कि अपने चिर परिचित अंदाज के लिए वे अलग ही पहचान रखते थे। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वे राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके थे। राजभाषा आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा। श्री देव ने स्व. डॉ. दुबे की आत्मा को चिरशांति और शोकाकुल परिजनों व साहित्यप्रेमियों को यह गहन दु:ख सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना परमपिता परमेश्वर से की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.