March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आपातकाल की 50वीं बरसी पर सर्वमंगला मंडल भाजपा ने मनाया ‘काला दिवस’, संगोष्ठी का हुआ आयोजन

कोरबा, 25 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज 25 जून 1975 की याद में आज भारतीय जनता पार्टी सर्वमंगला नगर मंडल कोरबा द्वारा ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के अंतर्गत आपातकाल (काला दिवस) संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में मंडल अध्यक्ष आदरणीय बड़े भैया मनीष मिश्रा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आपातकाल के समय हुए दमन, संविधान के उल्लंघन और लोकतंत्र पर हुए हमले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने विरोध के स्वर को कुचलने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंट दिया था।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 62 के पार्षद श्री रामाधार पटेल जी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती बाबी गाभेल जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती देवकी साहू जी तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री माखन यादव, श्री रामधन पांडे, बालकृष्णा साहू, सुक्रिता कुर्रे, उत्तम यादव, अजय कश्यप, भानु यादव, मोहर गोस्वामी, अंकित अग्रवाल, विजेंद्र यादव, श्रीमती मीना तिवारी, भगवती राजन, विष्णु यादव, ओम प्रकाश, ध्रुव यादव, मनोज कुमार, खगेश जायसवाल, अजीत सिंह, राजेश सिंह, प्रसवंत साहू, योगेंद्र यादव, पहलाद राठौर, सुरेश, कुसुम यादव, प्रमिला पटेल, जयमति केवट, फूलबाई सिदार, नवधा पटेल, दयावती पटेल, रंजन यादव, कमल यादव, ममता राजपूत समेत सर्वमंगला मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई और यह संकल्प लिया कि आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल के उस काले दौर की सच्चाई से परिचित कराया जाएगा ताकि लोकतंत्र की रक्षा सदैव होती रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.