March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दादरखुर्द में 124वीं ऐतिहासिक रथ यात्रा का आयोजन, श्रद्धा व भक्ति से सराबोर होगा पूरा ग्राम

 


27 जून को निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, ग्रामवासी आमंत्रित

कोरबा, दादरखुर्द |
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  ग्राम दादरखुर्द (कोरबा) स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की भव्य और ऐतिहासिक रथ यात्रा का आयोजन 27 जून 2025, शुक्रवार को बड़े धूमधाम और श्रद्धाभाव से किया जा रहा है। यह रथयात्रा पिछले 124 वर्षों से निरंतर आयोजित होती आ रही है और इस बार भी गांववासियों ने इसे भव्यता प्रदान करने की पूरी तैयारी कर ली है।

इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्सव का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करेंगे। आयोजन का शुभारंभ प्रातः 8 बजे पूजन से होगा, इसके पश्चात दोपहर 1 बजे भंडारा आयोजित किया जाएगा और सायं 4 बजे रथ यात्रा भ्रमण प्रारंभ होगी।

इस धार्मिक आयोजन की विशेषता यह है कि यह परंपरा ग्राम दादरखुर्द में लगातार 124 वर्षों से चली आ रही है। रथयात्रा की वापसी तिथि 5 जुलाई 2025 (शनिवार, दशमी तिथि) तय की गई है।
कार्यक्रम का आयोजन स्वामी जगन्नाथ मंदिर, ग्राम दादरखुर्द, जिला कोरबा में होगा।

समस्त ग्रामवासी दादरखुर्द की ओर से इस पावन रथ यात्रा में अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की गई है। आयोजन समिति ने इसे ऐतिहासिक, भव्य और सुसंगठित रूप देने का आह्वान किया है।

विनीत:
समस्त ग्रामवासी दादरखुर्द, कोरबा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.