August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में न्यायालय को गुमराह करने का आरोप, हिंदू जागरण मंच ने की FIR की मांग

1 min read

 


  • फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर विवाह प्रमाण पत्र हासिल करने का गंभीर आरोप, विशेष जांच की मांग

कोरबा, 24 जून 2025 —
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/    हिंदू जागरण मंच, जिला कोरबा द्वारा एक गंभीर मामला उजागर करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें न्यायालय और पुलिस प्रशासन को गुमराह करने एवं फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने के आरोप लगाए गए हैं। मंच ने इस संबंध में तौसिफ मेमन (24 वर्ष) सहित सिकंदर मेमन, नसीम मेमन और इब्राहिम मेमन के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि कुमारी शोभा सिंह से जुड़े एक प्रकरण में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका उच्च न्यायालय में दायर की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। उक्त याचिका में तौसिफ मेमन द्वारा फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट एवं अन्य कागजातों का उपयोग किया गया, जिससे न केवल न्याय प्रक्रिया प्रभावित हुई बल्कि एक महिला के मानवाधिकारों का भी उल्लंघन हुआ।

 

लगाए गए प्रमुख आरोप:

पश्चिम बंगाल के किसी रजिस्ट्रार कार्यालय से बिना वैध धर्मांतरण प्रक्रिया के केवल नाम बदलकर मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत विवाह प्रमाण पत्र जारी किया गया।

उक्त दस्तावेज न्यायालय और पुलिस प्रशासन को भ्रमित करने के पूर्वनियोजित उद्देश्य से तैयार किए गए थे।

पूरे कृत्य ने कानून की प्रक्रिया, समाज की नैतिकता और पीड़िता के अधिकारों को ठेस पहुँचाई है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगे:

1. तौसिफ मेमन एवं उनके सहयोगियों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

2. मामले की निष्पक्ष जांच हेतु IPS अधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच समिति गठित कर कटघोरा से कोलकाता तक जांच कराई जाए।

 

ज्ञापन सौंपने वालों में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक आशीष सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरेश झा, एवं जिला सह संयोजक अखिलेश जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, एवं जिला कलेक्टर सहित उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रेषित किया गया है।
मामला स्थानीय स्तर पर अत्यंत संवेदनशील होता जा रहा है, जिस पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की आवश्यकता जताई जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.