March 18, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*कांग्रेस की काली करतूत ” आपातकाल ” से देश को परिचित होना चाहिये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव*

 

देश में आपातकाल लगाने के कलंक की दोषी है कांग्रेस – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

= सत्ता में बने रहने के स्वार्थ में कांग्रेस ने देश को आपातकाल की ज़जीरों में कैद किया – किरण सिंह देव

= भाजपा ने काला दिवस दिवस के रूप में मनायी आपातकाल की 50 वीं बरसी

= लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करना ही कांग्रेस का चरित्र – वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा देश में जबरिया थोपे गये आपातकाल की 50 बरसी बुधवार को कालादिवस के रुप में मनाया और आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सर्वाधिक काला अध्याय निरूपित किया। भाजपा जिला कार्यालय में आपातकाल कालादिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव शामिल हुये। जहाँ किरण सिंह देव ने कहा कि आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का कलंक है, जिसे कांग्रेस के अत्याचारी शासन में देश व देशवासियों ने भोगा है। आपातकाल के संबंध में आज हिन्दुस्तान के प्रत्येक युवा व नागरिकों को जानना चाहिये।

 

आपातकाल कालादिवस संगोष्ठी को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस की तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने 25 जून 1975 को अपनी सत्ता बचाने के लिये समूचे देश को आपातकाल की कैद में डाल दिया था। लगातार 19 महीने चले आपातकाल में नागरिकों को बोलने की स्वतंत्रता नहीं थी, समाचारपत्रों में निष्पक्ष लिखने की स्पष्ट मनाही थी, लाखों लोगों को रातोंरात जेलों में बंद कर दिया गया था। जिसने भी सरकार के विरुद्ध आवाज उठायी, उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाता था। एक तानाशाही शासन कैसे होता है, यह कांग्रेस ने अपनी सरकार चलाने के लिये किया। किरण सिंह देव ने कहा कि देश के उन कठिनतम समय की कल्पना तक हम नहीं कर सकते कि देश के एक-एक नागरिक के मौलिक अधिकार तक कांग्रेस ने छीन लिये थे। आज उसी कांग्रेस के नुमाइंदे देश के लोकतंत्र को बचाने की दुहाई देकर ओछी राजनीति करने से बाज नही आ रहे। किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस के आपातकाल के कलंक को भारतीय जनता पार्टी कालादिवस कहती है। देश व समग्र देशवासियों को कांग्रेस की ऐसी काली और जघन्य करतूत की जानकारी होनी चाहिये।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने की दोषी कांग्रेस है, देश में आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने इसे स्वयं साबित किया था। देश में आपातकाल का वह भयावह दौर और कांग्रेस की ऐसी सच्चाई से समूचे देश को बारंबार अवगत होना चाहिये। महज सत्ता में बने रहने के स्वार्थ में कांग्रेस ने देश को आपातकाल की बेड़ियों से जकड़ दिया था।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव व आभार प्रदर्शन रजनीश पाणिग्रही ने किया।

संगोष्ठी आयोजन में प्रमुख रूप से लच्छूराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय,श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, खेम सिंह देवांगन, सफीरा साहू, आर्येन्द्र आर्य, प्रदीप देवांगन,सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला,संजय चंद्राकर,अतुल सिम्हा, विपिन मालवीय,बृजेश शर्मा, त्रिवेणी रंधारी, यशवर्धन राव,दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी,विक्रम सिंह यादव,आशुतोष पाल, मनोज पटेल, श्रीपाल जैन, अभिषेक तिवारी,अमित कपूर,अविनाश सिंह, हरीश पारेख, दिलीप झा, श्याम सुंदर बघेल,आशा साहू, ममता राणा,गीता नाग, किरण सेन,वीरेन्द्र जोशी,राजेश दास, परेश ताटी,दिलीप सुंदरानी, योगेश मिश्रा,विनोद पाण्डेय, योगेश पाणिग्रही आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
_________________

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.