August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा मंडल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी व माल्यार्पण, “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत किया गया वृक्षारोपण

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कोरबा मंडल द्वारा संगोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

 

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतविंदर पाल बग्गा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मंत्री दीदी रितु चौरसिया, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद श्रीमती सुषमा साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, मंडल महामंत्री युगल कैवर्त, मंडल उपाध्यक्ष रामशंकर साहू, पूर्व पार्षद टीकम राठौर, पूर्णिमा पासवान, सुकेश दलाल, सूरज पाण्डेय, उत्तम जायसवाल, राहुल नवनीत शुक्ला, निमेश्वरी पवार, स्मिता सिंह, राधिका श्रीवास, शांति यादव, उदय श्रीवास्तव, गुड्डू पांडे, आत्मा राम गंधर्व, शिव बहादुर सिंह, अनिल सोनी, राजेंद्र सिंह राजपूत, नवीन जायसवाल, सुजीत खत्री, मनीषा जोशी, संगीता चौहान, संतोष मिश्रा, राहुल श्रीवास, दीपेश सिंह, गोपाल साहू, अन्नपूर्णा श्रीवास, सन्नी सिंह, शंकर पाटले, कृष्णा, सुशील सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

 

संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनके बलिदान और राष्ट्रहित में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज जो भारत की एकता और अखंडता सुरक्षित है, उसमें डॉ. मुखर्जी का अप्रतिम योगदान है।

इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए मां के नाम पर पौधा रोपित किया और इस सामाजिक दायित्व को जन अभियान का स्वरूप देने का आह्वान किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.