May 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बालको मंडल द्वारा योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, बढ़ती भागीदारी में गूंजा ‘भारत माता की जय’

बालकोनगर, 18 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा एक विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय के उद्घोष से हुई, जिससे वातावरण में ऊर्जा और देशभक्ति की भावना जागृत हो उठी।

 

इस योग शिविर में मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव की अगुवाई में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग गुरु सत्येंद्र दुबे के निर्देशन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास कराए गए। उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर भी प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में संपत यादव, गोविंद शर्मा, अर्चना रुनिझा, रेणु प्रसाद, मंजू ठाकुर, हेमलता निर्मलकर, मंगल बंदे, निखिल मित्तल, विनय यादव, शशिचंद्रा एवं धीरज झा समेत कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव ने कहा कि “योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मन, मस्तिष्क और आत्मा को भी संतुलित करता है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग अत्यंत आवश्यक हो गया है।”

शिविर के अंत में सभी उपस्थितजनों ने ‘योग अपनाओ – स्वस्थ जीवन पाओ’ का संदेश लेकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.