August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोसाबाड़ी मंडल द्वारा निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

1 min read

कोरबा, 18 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ भारत निर्माण की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कोसाबाड़ी मंडल द्वारा निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 18 जून से 21 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से पुष्पलता उद्यान, सुभाष चौक, निहारिका, कोरबा में आयोजित होगा

इस चार दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य एवं पतंजलि योगपीठ से प्रशिक्षित डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा एवं योग शिक्षक श्री राजेश प्रजापति द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को योग के माध्यम से मन, शरीर और आत्मा को संतुलित कर मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति दिलाना है। योग प्रशिक्षण में ध्यान, प्राणायाम, आसन, स्वास्थ्य-संवर्धन एवं जीवन शैली सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने बताया कि यह आयोजन केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आध्यात्मिक उन्नयन और स्वस्थ जीवन शैली की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है। उन्होंने मंडल क्षेत्र के समस्त नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में योग प्रशिक्षण में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

शिविर में निम्न वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं संयोजकगण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं:

श्री शिव चंदेल, संयोजक

श्रीमती सुमन सोनी, संयोजक

श्री दिनेश वैष्णव, संयोजक

श्री पुनि राम साहू, संयोजक

श्री श्याम साहू, संयोजक
साथ ही कोसाबाड़ी मंडल के समस्त सदस्यगण भी आयोजन में तन-मन-धन से जुड़े हुए हैं।

यह आयोजन योग को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कोसाबाड़ी मंडल की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.