March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्याहीमुड़ी में भाजपा दर्री मंडल द्वारा चौपाल व वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, ‘मां के नाम एक पेड़’ की दिल को छूने वाली पहल

कोरबा, 17 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री के शक्तिकेंद्र स्याहीमुड़ी (वार्ड 51) में ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान के तहत एक प्रभावशाली कार्यशाला व चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के अभूतपूर्व कार्यकाल की जनचर्चा करना था।

इस अवसर पर ‘मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल’ विषय पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें केंद्र की नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों पर चर्चा की गई। चौपाल के उपरांत एक विशेष अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत स्याहीमुड़ी फौजी चौक तालाब के पास वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित यह पहल सभी को भावुक कर गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे:

दर्री मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष आदरणीय नरेंद्र वाकड़े जी,

कार्यक्रम प्रभारी किशोर साहू जी,

बूथ 16 अध्यक्ष नंद कुमार साहू जी,

पूर्व बूथ अध्यक्ष रामचरण साहू जी,

बूथ अध्यक्ष अमोली साहू जी,

युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी दीपक धीवर जी,

अजय ठाकुर जी, प्रमोद मिश्रा जी, मनोज कुमार यादव जी,

महिला मोर्चा की प्रमुख प्रियंका मिश्रा जी,

बूथ अध्यक्ष तरुण निशा जी,

महिला कार्यकर्ता गायत्री यादव, पूजा कुम्हार सहित स्याहीमुड़ी महिला मोर्चा की समस्त बहनों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने संकल्प लिया कि समाज व प्रकृति की भलाई के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संदेश था —
👉 “वृक्षारोपण करें, अच्छा लगता है…” 🌴🌴🌴

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.