August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ग्राम कुन्नी स्कूल में मरम्मत की मंजूरी पर गायब काम: ₹3 लाख स्वीकृत, ज़मीन पर जीरो निर्माण

1 min read

लखनपुर (सरगुजा), 16 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुन्नी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मरम्मत कार्य के नाम पर लगभग ₹3 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से आज तक विद्यालय भवन में एक ईंट तक नहीं रखी गई है। यह राशि वर्ष 2023-24 में जनपद पंचायत से स्वीकृत की गई थी, परंतु धरातल पर शून्य कार्य नजर आता है।

विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि न तो किसी ठेकेदार की मौजूदगी देखी गई, न कोई निर्माण सामग्री पहुंची, और न ही कोई मजदूर काम पर लगा। स्कूल की जर्जर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

शिक्षकों ने बताया — “न कोई एजेंसी आई, न कारीगर। काम तो दूर, किसी ने देखने तक की जहमत नहीं उठाई।”

ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण की कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन न जनपद पंचायत और न ही शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। इस लापरवाही को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इस गड़बड़ी से अनभिज्ञ हैं या फिर कहीं कोई मिलीभगत है?

यह मामला न केवल सरकारी धन के दुरुपयोग का प्रतीक है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की नींव पर भी सीधा आघात है। स्वीकृति के बावजूद कार्य नहीं होना, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता की मिसाल बन गया है।

अब उठ रहे गंभीर सवाल:

₹3 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद वह राशि गई कहां?

जिम्मेदार इंजीनियर, एसडीओ और पंचायत अधिकारी अब तक जवाबदेह क्यों नहीं?

क्या जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग इस पर संज्ञान लेंगे?

क्या दोषियों के विरुद्ध होगी कोई कार्रवाई?

ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.