March 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी मंडल में 16 से 21 जून तक निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना को साकार करने का प्रयास

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत 2047” की संकल्पना और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा एक विशेष पहल करते हुए निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 जून से 21 जून 2025 तक प्रत्येक सुबह 6:00 बजे से पुष्पलता उद्यान, सुभाष चौक निहारिका में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य जनसामान्य को योग के माध्यम से मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और आत्मिक संतुलन की ओर प्रेरित करना है। सुश्री जया मिश्रा जी, जो प्रदेश स्तरीय योग प्रशिक्षक हैं, इस शिविर में प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। उनके कुशल मार्गदर्शन में उपस्थित नागरिकों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम, ध्यान और शरीर-संयम की विधियों से अवगत कराया जाएगा।

योग से बनेगा तन-मन स्वस्थ, बढ़ेगा राष्ट्रबल
कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि इस योग शिविर का उद्देश्य सिर्फ शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से लोगों को योग की अध्यात्मिक शक्ति से जोड़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनाना है। तनावमुक्त जीवन, स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच — यही इस शिविर की मूल भावना है।

इस अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने सभी नागरिकों, विशेष रूप से मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, पार्षदों, मोर्चा-प्रकोष्ठ, शक्ति केंद्र संयोजकों/सह-संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन में सपरिवार सहभागिता करें और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

कार्यक्रम के संयोजकगण

श्री शिव चंदेल, संयोजक

श्रीमती सुमन सोनी, संयोजक

श्री दिनेश वैष्णव, संयोजक

श्री पुनि राम साहू, संयोजक

श्री श्याम साहू, संयोजक
तथा समस्त कोसाबाड़ी मंडल सदस्यगण इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

अंततः यह योग शिविर न केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम है, बल्कि यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में सामूहिक जागरूकता और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण की ओर एक सार्थक कदम भी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.