March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में नए सामुदायिक भवन का लोकार्पण, महापौर संजू देवी राजपूत के करकमलों से हुआ उद्घाटन

 


मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन, सभापति नूतन सिंह ठाकुर और रजनीश देवांगन जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   कोरबा, 15 जून 2025। नगर पालिक निगम कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा वार्ड क्रमांक 29 (नवीन वार्ड क्रमांक 32) पोड़ीबहार मोहल्ला स्थित सामुदायिक भवन परिसर में निर्मित नए सामुदायिक भवन का लोकार्पण आज एक गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ। यह भवन 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है, जो क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित आवश्यकता की पूर्ति करेगा।

 

इस लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर मान. श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की तथा उन्हीं के करकमलों से विधिवत रूप से भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा के सभापति मान. श्री नूतन सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया। उपस्थित विशिष्टजनों में निम्न नाम प्रमुख हैं:

मान. श्री अजय गोंड़ – सदस्य, महापौर इन काउंसिल

मान. श्रीमती ममता यादव – सदस्य, महापौर इन काउंसिल

मान. श्री नरेंद्र देवांगन – पार्षद, वार्ड क्रमांक 18

मान. श्रीमती चंद्रकाली जायसवाल – पार्षद, वार्ड क्रमांक 32

मान. श्री अशोक चावालानी – पार्षद, वार्ड क्रमांक 31

मान. श्री चंद्रलोक सिंह – पार्षद, वार्ड क्रमांक 20

मान. श्री पंकज देवांगन – पार्षद, वार्ड क्रमांक 24

मान. श्री प्रताप सिंह कंवर – पार्षद, वार्ड क्रमांक 35

मान. श्री राकेश वर्मा – पार्षद, वार्ड क्रमांक 21

मान. श्री गणेशराम मेहरा – प्रदेश अध्यक्ष, वस्त्रकार समाज

मान. श्री मनोहर वस्त्रकार – सहसचिव, वस्त्रकार समाज

मान. श्री अनिल वस्त्रकार – उपाध्यक्ष, वस्त्रकार समाज

इस भवन का निर्माण स्थानीय नागरिकों की सामूहिक मांग के अनुरूप किया गया है, जो अब क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम का सफल आयोजन नगर पालिक निगम, कोरबा द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना की और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

निवेदक:
नगर पालिक निगम, कोरबा

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.