May 3, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड क्रमांक 27 के सामुदायिक भवन में हुई बोरिंग, पार्षद वर्षा वैष्णव की पहल से अब पानी की समस्या होगी दूर

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर स्थित दशहरा मैदान सामुदायिक भवन में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान अब हो गया है। यह सामुदायिक भवन लगभग 20 वर्षों से वार्डवासियों के सुख-दुख के आयोजनों का केंद्र रहा है, लेकिन यहां पानी की सुविधा केवल नगर निगम के टेप नल के माध्यम से ही उपलब्ध थी, जिससे कई बार लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था।

वार्ड की पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव ने इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए सामुदायिक भवन में बोरिंग कार्य करवाया, जिससे अब भवन में स्थायी जल आपूर्ति की व्यवस्था हो सकेगी। इस नई पहल से कॉलोनीवासियों को विवाह, जन्मदिन, अंतिम संस्कार जैसी सामाजिक गतिविधियों के दौरान पानी की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

स्थानीय नागरिकों ने पार्षद वर्षा वैष्णव के इस जनहितैषी कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य वास्तव में वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाला है। अब दशहरा मैदान सामुदायिक भवन में पानी की उपलब्धता होने से आयोजनों में सुविधा के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।

इस सकारात्मक पहल से वार्ड नंबर 27 के नागरिकों में खुशी का माहौल है और लोग पार्षद के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.