March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में ‘केशव भवन’ का लोकार्पण: बच्चों के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय शुरू – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

कोरबा, 12 जून 2025।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोरबा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नन्हें-मुन्नों के लिए बनाए गए नवनिर्मित “केशव भवन (शिशु वाटिका)” का भव्य लोकार्पण किया। यह भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का त्रिवेणी संगम बनकर बालमन के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिवार सहित समस्त नागरिकों को बधाई देते हुए कहा,

> “केशव भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि बच्चों के उज्जवल भविष्य की आधारशिला है। यहाँ से शिक्षित नहीं, संस्कारित और राष्ट्रनिष्ठ नागरिक तैयार होंगे।”

उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर संस्था शिक्षा के क्षेत्र में केवल ज्ञान नहीं, बल्कि संस्कार और राष्ट्रभावना के बीज भी बच्चों में बोती है।

राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है शिशु मंदिर – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह संस्थान केवल विद्यालय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। केशव भवन में नन्हें बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण में अध्ययन और आचरण की शिक्षा मिलेगी। उन्होंने नवनिर्मित भवन का अवलोकन भी किया और विद्यालय की शैक्षणिक सोच की सराहना की।

 


परंपरा और तकनीक का समन्वय

केशव भवन को परंपरा, राष्ट्रप्रेम और नैतिक मूल्यों की नींव पर तैयार किया गया है। भवन को आधुनिक ढंग से सज्जित कर विद्यार्थियों के लिए अनुकूल, सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। यह शिशु वाटिका बच्चों के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है।

लोकार्पण अवसर पर अनेक गणमान्यजन रहे उपस्थित

इस गरिमामयी अवसर पर राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अरुण सिंहदेव, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक तथा नागरिकगण उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.